
आज महाआरती करेंगे मुंबई में
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ‘मुंबई गणेश महोत्सव’ में सिद्धटेक अष्टविनायक गणपति की महाआरती उतारेंगे। गुरुवार की शाम साढ़े 7 बजे वे लोढ़ा फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘मुंबई गणेश महोत्सव’ में शहर के सबसे विशाल गणपति पंडाल पहुंचेंगे। भाजपा अध्यक्ष यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर लगी गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। यह जानकारी महाराष्ट्र प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष एवं मलबार हिल के विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने दी।
महालक्ष्मी, बाबुलनाथ एवं फड़के गणपति के पुजारी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को सिद्धटेक अष्टविनायक गणपति की महाआरती करवाएंगे। इस्कॉन के संत एवं स्वामीनारायण संप्रदाय के अभयस्वरूप स्वामी की उपस्थिति में ग्रांट रोड़ पूर्व स्थित गिल्डर टैंक मैदान पर होनेवाले इस महाआरती कार्यक्रम में बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री एवं गंगोत्री से आए पुजारीगण भी शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शाह के पहले मुंबई दौरे के लिए महाआरती का यह विशेष आयोजन किया गया है। महाराष्ट्र बीजेपी के कई बड़े नेता भी इस महाआरती में विशेष रूप से भाग लेंगे। गणेशोत्सव के दौरान शाह के मुंबई आने पर हो रहे इस विशेष आयोजन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं गणेश भक्तों में बहुत उत्साह और जोश है। विधायक लोढ़ा ने बताया कि शाह द्वारा की जानेवाली इस महाआरती में बीजेपी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या उपस्थित रहेंगे। गिल्डर टैंक मैदान पर मुंबई गणेश महोत्सव में शाह के स्वागत की विशेष तैयारियां की जा रही हैं।