
राज्यपाल ने गणेशोत्सव में
सिद्धटेक अष्टविनायक की पूजा की
मुंबई। महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल सी. विधासागर राव ने ‘मुंबई गणेश महोत्सव’ में जाकर सिद्धटेक अष्ट विनायक गणपति की पूजा की। ‘मुंबई गणेश महोत्सव’ के आयोजक विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा ने लोढ़ा फाउंडेशन के इस गणपति पंडाल में पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत किया। महाराष्ट्र का राज्यपाल बनने के बाद सी. विधासागर राव का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था।
राज्यपाल ने बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चार धाम की भव्य प्रतिकृतियों के दर्शन भी किए एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन वृत्त पर बनाई गई विशाल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ग्रांट रोड़ स्थित गिल्डर टैंक स्कूल ग्राउंड पर सजे मुंबई के इस सबसे बड़े और सबसे भव्य पंडाल में राज्यपाल काफी देर तक रुके एवं वहां की भव्यता को निहारा। विधायक लोढ़ा ने राज्यपाल को जानकारी दी कि ‘मुंबई गणेश महोत्सव’ को लोगों ने बहुत अच्छा प्रतिसाद देकर बहुत ही कम समय में महाराष्ट्र का सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडाल बना दिया। राज्यपाल ने यहां बनी बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की हू-ब-हू प्रतिकृतियों, वहीं के पंडितों से पूजा एवं वहीं के प्रसाद के आयोजन की तारीफ की। विधायक लोढ़ा ने राज्यपाल का आभार जताते हुए ‘मुंबई गणेश महोत्सव’ में महाराष्ट्र के प्रथम पुरुष के आने से गणेश भक्तों का उत्साहवर्द्धन हुआ है।